फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   एसएसवी कालेज में शिक्षकों को बायोमैट्रिक मशीन पर लगानी होगी उपस्थिति

एसएसवी कालेज में शिक्षकों को बायोमैट्रिक मशीन पर लगानी होगी उपस्थिति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
एसएसवी कालेज में शिक्षकों को बायोमैट्रिक मशीन पर लगानी होगी उपस्थिति
शिक्षकों को बायोमैट्रिक मशीन पर लगानी होगी उपस्थिति
विज्ञापन


हापुड़। एसएसवी पीजी कालेज में अब शिक्षकों को बायोमैट्रिक व रेटिना स्कैनर मशीन के माध्यम से हाजिरी लगानी होगी। प्रबंध समिति ने कालेज में शिक्षा का अच्छा माहौल बनाने के लिए यह निर्णय लिया है।
दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कालेज में प्रवेश पाना छात्रों की पहली पसंद हैं। कालेज में शिक्षा का स्तर अच्छा रहे, इसके लिए प्रबंध समिति ने नई कवायद शुरू की है। शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए कालेज में बायोमैट्रिक व रेटिना स्कैनर मशीन लगायी जाएगी। शिक्षकों को दिन में दो बार इन मशीनों पर हाजिरी लगानी पड़ेगी। इस कवायद से कालेज में शिक्षा का अच्छा माहौल बनेगा। कालेज में समय से पहले ही क्लास छोड़कर घर जाने वाले शिक्षकों की कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। इसके अलावा 15 जून को प्रबंध समिति की बैठक में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए अनेक निर्णय लिए जाएंगे।
विज्ञापन

कालेज प्रबंध समिति के सचिव सुरेश चंद संपादक ने बताया कि नया शैक्षिक सत्र शुरू होने से पहले ही बायोमैट्रिक व रेटिना स्कैनर मशीन लगवा दी जाएगी। शिक्षकों को समय से कालेज में आना और जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed