फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   अघोषित बिजली कटौती और जर्जर तार बदलवाने को ग्रामीणों का हंगामा

अघोषित बिजली कटौती और जर्जर तार बदलवाने को ग्रामीणों का हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
अघोषित बिजली कटौती और जर्जर तार बदलवाने को ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
जर्जर तार बदलवाने को ग्रामीणों का हंगामा

गढ़मुक्तेश्वर। अघोषित बिजली कटौती और जर्जर तार न बदले जाने के विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा कर बिजली निगम के जेई का घेराव किया। ग्रामीणों ने आपूर्ति सुचारू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव खिलवाई के ग्रामीणों ने बुधवार को पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के गढ़ कार्यालय पर पहुंचकर हंगामा करते हुए जेई का घेराव किया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पुरानी बिजली की लाइन के तार जर्जर हालत में हैं। जिसके चलते आए दिन टूटकर गिर जाते हैं। चांद त्यागी ने बताया कि बीस दिन पहले आंधी बारिश के चलते जर्जर लाइन के तार टूट कर गिर गए थे। जिसके चलते गांव के एक हिस्से की बिजली भी 20 दिनों से गुल है। जिससे ग्रामीणों को गर्मी के मौसम में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। एसडीओ हरि सिंह ने बताया कि तारों को जल्द ठीक कराकर आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में गजेंद्र त्यागी, बिट्टू त्यागी, अनुराग त्यागी, शेखर त्यागी, सोनू, भूरे, पप्पी त्यागी, दीपक, सुधीर, दिनेश त्यागी, अरविंद त्यागी, मोंटी समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed