फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सरकारी नौकरी की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पहुंची स्नेह और सुमन

सरकारी नौकरी की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पहुंची स्नेह और सुमन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
सरकारी नौकरी की मांग को लेकर  कलक्ट्रेट पहुंची स्नेह और सुमन
सरकारी नौकरी के लिए लेकर कलक्ट्रेट पहुंची स्नेह और सुमन
विज्ञापन


हापुड़। एक्शन इंडिया संस्था द्वारा बाहर का रास्ता दिखाए जाने के बाद ऑस्कर अवार्ड विजेता सुमन और स्नेह बृहस्पतिवार दोपहर करप्शन फ्री इंडिया संस्था के साथ कलक्ट्रेट पहुंची। दोनों ने सरकारी नौकरी की मांग करते हुए प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम पंकज सक्सेना को सौंपा।
डॉक्यूमेंट्री पीरियड: द एंड ऑफ सेंटेंस के माध्यम से गांव काठीखेड़ा का देश में नाम रोशन करने वाली ऑस्कर विजेता सुमन और स्नेह आज बेरोजगार हैं। एक्शन इंडिया ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिले एक लाख रुपये के चेक दिये जाने के बाद इसे नियम विरुद्ध बताते हुए नौकरी से हटने पर मजबूर कर दिया। जिसके बाद से दोनों ऑस्कर विजेता बेरोजगार हैं। हाल ही में मिनिस्ट्री ऑफ आईटी की सीएससी विंग के सीईओ डा. दिनेश त्यागी ने भी उनसे मदद की पेशकश जरूर की, लेकिन फिलहाल वे इससे संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुमन और स्नेह के अलावा संस्था करप्शन फ्री इंडिया के पदाधिकारी दर्जनों समर्थकों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और पीएम के नाम एसडीएम कलक्ट्रेट को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में संस्था के अध्यक्ष प्रवीण ने मांग की कि केंद्र या यूपी सरकार को स्नेहा और सुमन को सरकारी नौकरी देनी चाहिए। उन्होंने देश का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। ऐेसे में देश और प्रदेश का यह दायित्व बनता है कि उन्हें नौकरी देकर सम्मान दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed