{"_id":"5cf6b7d1bdec22073c2c94e4","slug":"155967278125-hapur-news17","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी में लापरवाही पर रोडवेज के 5 संविदा कर्मचारियों की सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी में लापरवाही पर रोडवेज के 5 संविदा कर्मचारियों की सेवा समाप्त
विज्ञापन
रोडवेज के लापरवाह 5 संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त
हापुड़। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर रोडवेज के पांच संविदा कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। उक्त कर्मचारी एक महीने से अनुपस्थित चल रहे थे, कई बार रिमाइंडर जारी करने के बाद भी उनकी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं आया। इस कार्रवाई से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
हापुड़ डिपो की रोडवेज बसों में तैनात संविदा कर्मचारी कमलकांत, राजेश कुमार, रविंद्र गंगवार, अभिषेक, चंदन विश्व कर्मा बीते एक महीने से अनुपस्थित चल रहे थे। इन्हें कई बार कार्यप्रणाली में सुधार की चेतावनी दी गई थी। लेकिन कोई सुधार नहीं आ सका।
मामले की गंभीरता पर एआरएम ने पांचों की संविदा समाप्त कर दी है। इतना ही नहीं अन्य लापरवाह कर्मचारियों की सूची भी तैयार की जा रही है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह ने बताया कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पांच कर्मचारियों की संविदा समाप्त की गई है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।