{"_id":"5cf42378bdec2207703184ce","slug":"155950373210-hapur-news150","type":"story","status":"publish","title_hn":"बवाल न करा दे बिजली की अघोषित कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बवाल न करा दे बिजली की अघोषित कटौती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बवाल न कर दे बिजली की अघोषित कटौती
हापुड़। देहात अंचल में दिन और रात में ग्रामीणों को बामुश्किल 10 घंटे तक ही बिजली आपूर्ति मिल रही है। लो वोल्टेज के चलते विद्युत उपकरण शोपीस बने हैं। एसी में बैठे अफसर इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे। ग्रामीणों ने जल्द राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
शासन स्तर से जिले को 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने के आदेश हैं। गर्मियों के शुरू होने से पहले निगम अफसर भी इतनी आपूर्ति देने का दावा कर रहे थे, लेकिन तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ ही निगम अफसरों के दावे फुस्स हो गए हैं। आलम यह है कि देहात अंचल में इन दिनों 12 घंटे तक की कटौती हो रही है। जिस समय आपूर्ति आती है, तब लॉ वोल्टेज के चलते विद्युत उपकरण शोपीस बन जाते हैं। ऐसे में भीषण गर्मी में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्य का कहना है कि बिजली कटौती से जल्द ही ग्रामीणों को राहत दिला दी जाएगी। लो वोल्टेज की समस्या को भी दुरुस्त कराया जा रहा है।