{"_id":"5ce84f8ebdec220788127ea5","slug":"155872864020-hapur-news109","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामे का डर, सड़कों पर रहा पुलिस बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामे का डर, सड़कों पर रहा पुलिस बल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंगामे का डर, सड़कों पर रहा पुलिस बल
हापुड़। मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट की मतगणना को लेकर मेरठ में कुछ संशय की स्थिति के बाद देर रात हापुड़ में बुलंदशहर रोड पर याकूब समर्थकों ने न सिर्फ मिठाई बांटी, बल्कि जमकर आतिशबाजी भी की थी। इसके बाद इन क्षेत्रों के माहौल को देखते हुए पुलिस बल सड़कों पर उतर आया। खुद एसपी डा. यशवीर सिंह ने फ्लैग मार्च निकाला।
बृहस्पतिवार देर शाम गठबंधन के प्रत्याशी हाजी याकूब की जीत की अफवाह फैल गयी थी। इस अफवाह के बाद बुलंदशहर रोड पर उनके समर्थकों द्वारा आतिशबाजी शुरू कर दी गयी। लोगों को एकत्र होते देख पुलिस के हाथ पांव फूल गए। जैसे ही स्थिति स्पष्ट हुई तो इन समर्थकों में रोष व्याप्त हो गया, लेकिन समय रहते पुलिस सतर्क हो गयी और हालात पर काबू कर लिया। इसके बाद जगह जगह पुलिस तैनात कर दिया गया। तहसील चौराहे से लेकर चुंगी तक पुलिस तैनात थी। इतना ही नहीं स्थिति का जायजा लेेने के लिए एसपी डा. यशवीर सिंह ने पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ मिश्रित आबादी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। उन्होंने पुलिस को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए। पूरी रात इस मामले को लेकर पुलिस चौकस रही।