{"_id":"5c17fa84bdec22571e0f8510","slug":"151545075332-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में आधा दर्जन लोग घायल, एक मेरठ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में आधा दर्जन लोग घायल, एक मेरठ रेफर
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में आधा दर्जन लोग घायल, एक मेरठ रेफर
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़-सिंभावली क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिनमें से एक युवक को चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
मेरठ के लालकुर्ती निवासी राजकिशोर सोमवार को अपने बेटे नवीन के साथ बाइक से गढ़ आया था, जो दोपहर को मेरठ वापस लौट रहा था। गढ़-मेरठ रोड पर गांव नानपुर के पास पीछे से जा रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में साइड मार दी। जिससे बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। वहीं गजरौला निवासी महमूद और सरफराज सोमवार को हापुड़ से अपने घर लौट रहे थे। सिंभावली में नेशनल हाइवे पर गांव सिखैड़ा के पास अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक फिसल गई और दोनों घायल हो गए। स्याना रोड पर गांव सिकंदरपुर के सामने कार की टक्कर से बाइक सवार दिनेश और राजन निवासी स्याना घायल हो गए। सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने महमूद को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।