{"_id":"5be9c9d5bdec2269407f01fb","slug":"151542048213-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में सात घायल, एक मेरठ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में सात घायल, एक मेरठ रेफर
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में सात घायल, एक मेरठ रेफर
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाइवे समेत अलग-अलग रास्तों पर हुए सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए। इनमें से एक को चिकित्सकों ने गंभीर हालत में हायर सेंटर मेरठ के लिए रेफर कर दिया। जनपद अमरोहा निवासी मोहम्मद खालिद अपने चचेरे भाई मोहम्मद आरिफ के साथ सोमवार सुबह बाइक से हापुड़ जा रहा था। नेशनल हाइवे पर स्याना चौराहे के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में साइड मार दी। इससे बाइक फिसल गई और दोनों युवक घायल हो गए। वहीं मेरठ निवासी अनिल अपने बेटे सौरभ के साथ रिश्तेदारों से मिलने गढ़ आया था। लौटते समय मेरठ रोड पर गांव पोपाई के पास अचानक बाइक के सामने आए बच्चे को बचाने के चक्कर में सौरभ बाइक से नियंत्रण खो बैठा, जिससे सौरभ और अनिल घायल हो गए। वहीं सिंभावली क्षेत्र में सड़क पार करने के दौरान बाबूगढ़ निवासी महकार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। इसके अलावा बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर के पास हुए सड़क हादसे में बुलंदशहर निवासी अखलाक, इंतजार भी घायल हो गए। सभी घायलों को अलग-अलग नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने अखलाक को मेरठ के लिए रेफर कर दिया।