फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   गन्ने की फसल पर टॉप बोरर का प्रकोप

गन्ने की फसल पर टॉप बोरर का प्रकोप

Sun, 24 Jun 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
गन्ने की फसल पर टॉप बोरर का प्रकोप
टॉप बोरर की चपेट में गन्ने की फसल
विज्ञापन


हापुड़। जिले में गन्ने की फसल टॉप बोरर की चपेट में है जिससे किसानों की नींद उड़ गई है। इससे तेजी से गन्ने के पौधे सूख रहे हैं। इसका असर हापुड़ और गढ़मुक्तेश्वर ब्लॉक में सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। जल्द नियंत्रण नहीं किया तो गन्ना उत्पादन में भारी गिरावट आ सकती है। इसे लेकर कृषि विभाग के अफसर गंभीर नहीं है।
जिले में बड़े पैमाने पर गन्ने की खेती की जाती है। बीते पेराई सत्र में गन्ने की बंपर पैदावार के बाद तौल न होने के कारण मई महीने के अंत तक किसानों को अपना गन्ना मिलों पर डालना पड़ा है। इन दिनों किसान गन्ने की फसल की नलाई, खुदाई में लगे हुए हैं, लेकिन बुहेर और पैडी गन्ना में टॉप बोरर कीट ने हमला बोल दिया है। आलम यह है कि तेजी से यह कीट गन्ने के पौधे को सूखा रहा है।
विज्ञापन

इसे लेकर किसान तो चिंतित हैं, लेकिन कृषि विभाग के अफसर लोगों को जागरूक करने के बजाय दफ्तरों में बैठे हैं। किसान बाजार से महंगे दामों पर गलत दवाएं खरीदकर इस्तेमाल कर रहे हैं जिससे कीट का प्रकोप खत्म होने के बजाय बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि रक्षा विभाग के एडीओ धर्मेंद्र जाखड़ ने बताया कि कुछ स्थानों पर इस कीट का प्रकोप देखने को मिल रहा है। किसान टॉप बोरर से फसल बचाने के लिए साइफर मैथरीन की 250एमएल मात्रा 200 लीटर पानी में मिलाकर प्रति हेक्टेयर फसल पर स्प्रे कर सकते हैं। कार्टेस दवा का प्रयोग भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed