फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ापुड़ में आज 13584 अभ्यर्थी देंगे यूपी पुलिस के सिपाही की परीक्षा

ापुड़ में आज 13584 अभ्यर्थी देंगे यूपी पुलिस के सिपाही की परीक्षा

Mon, 18 Jun 2018 12:00 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
ापुड़ में आज 13584 अभ्यर्थी देंगे यूपी पुलिस के सिपाही की परीक्षा
हापुड़ में आज 13584 अभ्यर्थी देंगे सिपाही भर्ती परीक्षा
विज्ञापन


हापुड़। उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही भर्ती होने के लिए 18 व 19 जून को हापुड़ जिले के सात परीक्षा केन्द्रों पर होने वाली परीक्षा की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी हैं। 18 जून को दो पालियों में कुल 13584 अभ्यर्थी उक्त परीक्षा देंगे, जबकि इतने ही अभ्यर्थी 19 को परीक्षा देंगे।
प्रदेश भर में होने वाली इस परीक्षा को लेकर पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने तमाम अपर पुलिस महानिदेशकों, पुलिस उप महानिरीक्षकों व पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक निर्देश जारी कर चेतावनी दी है कि परीक्षा के दौरान कोई कोताही नहीं बरती जाए। पुलिस अधीक्षक तमाम परीक्षा केन्द्रों का दौरा कर जायजा लेंगे। परीक्षा को तकनीकी दृष्टि से निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने की जिम्मेदारी टीसीएस को सौंपी गयी है।
विज्ञापन

यह परीक्षा मोनाड विश्वविद्यालय परिसर, हापुड़ के टैगोर शिक्षा सदन इन्टर कालेज, दीवान इंटर कालेज, कामर्शिलय कृषि इंटर कालेज, एसएसवी इंटर कालेज और पिलखुवा के मारवाड़ इंटर कालेज व आर आर इंटर कालेज में संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक राम मोहन सिंह का दावा है कि परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। अगर किसी भी अभ्यर्थी ने आवागमन के दौरान भी उत्पात मचाने की कोशिश की तो वह कभी किसी भर्ती परीक्षा में नहीं बैठ सकेगा। अभ्यर्थियों को सुबह आठ बजे से परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा और सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक परीक्षा होगी। इसी तरह अपराह्न में तीन बजे से शाम 5.30 बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा होगी। दूसरी पाली के अभ्यर्थियों को काफी पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed