{"_id":"5a1b1d684f1c1bee688be0d5","slug":"151511726440-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ के लोग लेंगे 7-डी स्क्रीन का मजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ के लोग लेंगे 7-डी स्क्रीन का मजा
Updated Mon, 27 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हापुड़ के लोग लेंगे 7-डी स्क्रीन का मजा
हापुड़। जिले के लोग अब बड़े शहरों की तरह 7-डी स्क्रीन का मजा लेंगे। अजय देवगन की कंपनी एनवाई सिनेमाज ने दिल्ली रोड स्थित ओपीसी सहित प्रदेश के 50 थियेटर को टेक ओवर किया है। ओपीसी को डबल स्क्रीन मल्टीप्लेक्स बनाने के लिए कार्य शुरू कर दिया। चार से छह माह में कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
दिल्ली रोड स्थित ओपीसी में आयोजित प्रेसवार्ता में अभिनेता अजय देवगन के निजी सलाहकार व निर्देशक सुभाष घई के भतीजे संजय घई ने बताया कि एनवाई सिनेमाज ने प्रदेश में 50 सिनेमा हॉल को टेक ओवर किया है। जिसमें हापुड़ का ओपीसी सिनेमा भी शामिल है। इसे 7-डी डबल स्क्रीन बनाया जाएगा।
बड़े शहरों की तर्ज पर इसे मल्टीप्लेक्स के रूप में विकसित किया जाएगा। ओपीसी में गेम जोन, फूड कोर्ट, आधुनिक पार्किंग और लिफ्ट आदि भी बनेगी। इसके लिए ओपीसी में कार्य शुरू किया जा चुका है। करीब चार करोड़ की लागत से अगले चार से छह माह में कार्य पूरा कर इसे डबल स्क्रीन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हापुड़ में 7-डी स्क्रीन की सुविधा मिलेगी। अभी तक यह सिस्टम बड़े शहरों में ही उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि टिकट की कीमतें भी लोगों के बजट में ही होंगी। पद्मावती के विरोध के बारे मेें उन्होंने कहा कि फिल्म देखे बिना उसके विरोध का कोई औचित्य नहीं बनता।