फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   15 dog captured

Hapur News: अभियान चलाकर पकड़े 15 आवारा कुत्ते

Wed, 13 Aug 2025 10:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 13 Aug 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
15 dog captured
हापुड़? नगर पालिका की टीम व ठेकेदार ने बुधवार को शहर में अभियान चलाकर 15 आवारा कुत्तों को पकड़ा है। पूर्व से संचालित टेंडर के तहत यह अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन


पालिका द्वारा करीब छह माह पहले बंदरों को पकड़ने और कुत्तों की नसबंदी के लिए टेंडर निकाला था। बंदरों के पिंजरे में न आने के कारण कुछ दिन चलकर अभियान बंद हो गया, जबकि कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी कराने का अभियान चल रहा है।
विज्ञापन


शिकायतों के बाद मंगलवार और बुधवार को भी पालिका व ठेकेदार की टीम ने मेरठ रोड पर गांधी विहार, संजय विहार और सर्वोदय कॉलोनी में अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम को देखकर कई आवारा कुत्ते भाग गए, जबकि करीब 15 कुत्तों को टीम ने पकड़ लिया। इन कुत्तों को पकड़कर टीम दिल्ली रोड स्थित रैन बसेरे में बने अस्थाई अस्पताल लेकर पहुंची। अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि पूर्व में जो टेंडर हुआ था, अभी उसी मामले में अभियान चलाकर कुत्तों को पकड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed