{"_id":"5936fb934f1c1b02328b45a4","slug":"149677558712-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य योजना जल्द होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य योजना जल्द होगी शुरू
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
‘राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य योजना’ जल्द होगी शुरू
जिले में ‘राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य योजना’ जल्द ही शुरू हो जाएगी। इस योजना के तहत कक्षा 1 से लेकर 12 वी तक के विद्यार्थियों का चैकअप होगा। स्वास्थ्य विभाग ने पूरे जिले में 3.55 लाख विद्यार्थियों का चैकअप करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. प्रवीण शर्मा ने बताया कि ‘राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य योजना’ के तहत तीन चरणों में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य का चैकअप होगा। इसमें प्रथम चरण में जिले के 480 परिषदीय सरकारी स्कूलों के बच्चों का, द्वितीय चरण में 100 इंटर कालेज और तीसरे चरण में उक्त दोनों चरणों के छूटे विद्यार्थियों का चैकअप किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों का स्वास्थ्य चैकअप करने के लिए 8 टीम गठित कर दी गई हैं। प्रत्येक टीम में एक मेडिकल ऑफिसर, एएनएम और आशा को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
अगर चैकअप के दौरान किसी बच्चे को कोई बीमारी मिलती है, तो उसे संबंधित प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेफर किया जाएगा, ताकि उसका वहां पर नि:शुल्क बेहतर इलाज हो सके।
उन्होंने बताया कि जुलाई महीने से यह अभियान शुरू होगा। चैकअप के दौरान बच्चों को कीड़े और आयरन की गोलियां नि:शुल्क दी जाएंगी। उक्त योजना के तहत स्कूलों के शिक्षक, बच्चों का चैकअप करने में पूरा सहयोग करें।