{"_id":"5be9c8eabdec2269685b10aa","slug":"141542047978-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुपालन विभाग से प्राप्त करें जेई का बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुपालन विभाग से प्राप्त करें जेई का बीज
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशुपालन विभाग से प्राप्त करें जेई का बीज
हापुड़। पशुपालकों को हरा चारा उपलब्ध कराने के लिए पशुपालन विभाग को शासन से 100 क्विंटल जेई के बीज का आवंटन हो चुका है। किसान विभाग में आवेदन कर 35 रुपये/किलोग्राम की दर से बीज खरीद सकते हैं।
सर्दियों के मौसम में पशुओं को हरा चारा उपलब्ध कराने के लिए किसान बरसिम, जेई आदि बोते हैं। बाजार से कई बार किसानों को अच्छा बीज नहीं मिल पाता। इस उद्देश्य से शासन ने इस बार पशुपालन विभाग को जेई का बीज पशुपालकों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
इसी क्रम में शासन से पशुपालन विभाग को बीज का आवंटन हो चुका है। जिले के प्रत्येक पशु अस्पताल, उप केंद्र से किसान बीज प्राप्त कर सकते हैं।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. प्रमोद कुमार ने बताया कि अस्पतालों पर उत्तम श्रेणी के जेई का बीज उपलब्ध करा दिया गया है। किसान 35 रुपये/किलोग्राम की दर से बीज खरीद सकते हैं।