{"_id":"59948f244f1c1b351a8b456b","slug":"141502908196-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर फुहड़ नृत्य का विरोध करने पर हंगामा हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर फुहड़ नृत्य का विरोध करने पर हंगामा हुआ
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस पर अश्लीलनृत्य का विरोध करने पर हंगामा
- दलित के हाथ से मिठाई का डिब्बा छीनकर फेंका
- डीएम को पत्र देकर आरोपी अध्यापक पर कार्रवाई की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। स्वतंत्रता दिवस पर अश्लील नृत्य का विरोध करने पर हंगामा हो गया। बात इतनी बढ़ी की एक दलित के हाथ से मिठाई का डिब्बा छीनकर फेंक दिया गया। पीड़ित ने डीएम को शिकायत देकर आरोपी अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के चित्तौड़ा के प्रधान योगेश जाटव और रामचंद्र जाटव ने गढ़ के तहसील दिवस में डीएम को शिकायती पत्र सौंपा है। उल्लेख किया है कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गांव के जूनियर हाईस्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों से अश्लील नृत्य कराया जा रहा था। विरोध करने पर सहायक अध्यापक ने रामचंद्र जाटव से अभद्रता कर दी और प्रसाद के रूप में मिला लड्डुओं का डिब्बा भी छीनकर फेंक दिया। जिसका विरोध करने पर सहायक अध्यापक ने गाली गलौच करते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराई है।
एसओ रवि रतन का कहना है कि इस संबंध में उन्हें कोई भी जानकारी नहीं है, क्योंकि इस बाबत थाने में कोई भी सूचना अथवा शिकायत नहीं है। लेकिन अगर कोई तहरीर आती है तो उसकी जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।