{"_id":"668c2195a63f2ce516056d24","slug":"14-thousand-challan-for-car-stunt-hapur-news-c-135-1-hpr1001-112465-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कार में स्टंट करना पड़ा भारी, 14 हजार का कटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कार में स्टंट करना पड़ा भारी, 14 हजार का कटा चालान
Mon, 08 Jul 2024 10:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 08 Jul 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। सोमवार को कार सवार युवकों का स्टंट करने का वीडियो वायरल हुआ। जिसके आधार पर पुलिस ने कार मालिक का 14 हजार रुपये का चालान काटा है।
वायरल वीडियो में कार सवार युवक खिड़की और सनरूफ खोलकर जान जोखिम में डालकर स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वीडियो किस हाईवे का है,यह पता नहीं चल पा रहा है, लेकिन यह वीडियो एलिवेटिड रोड का बताया जा रहा है। पास से गुजर रहे किसी राहगीर ने युवकों के स्टंट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि वीडियो का पुलिस ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया और कार स्वामी का 14 हजार रुपये का चालान कर दिया। इसके अलावा एक ऑटो चालक द्वारा सवारी को पीछे लटकाने का भी चालान किया गया है।