फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   13.25 lakh cheated

Hapur News: पिज्जा कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 13.25 लाख की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
13.25 lakh cheated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव ततारपुर निवासी एक व्यक्ति को नामचीन पिज्जा कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर शातिर ने तीन बार में 13.25 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ततारपुर निवासी ओमवीर सिंह ने बताया कि 10 जुलाई को डोमिनोज पिज्जा की फ्रेंचाइजी के लिए उसने आनलाइन आवोदन किया था। उसके अगले दिन उसके पास अमित शर्मा नाम के व्यक्ति का फोन आया। जिसने मेरी ईमेल आईडी पर सारी जानकारी दी और अगले दिन पंजीकरण फीस के नाम पर 2,65,500 रुपये मांगे।
विज्ञापन


उसके झांसे में आकर ओमवीर सिंह ने अपने खाते से आरोपी के खाते में पैसे डाल दिए। 18 जुलाई को फिर 4,70,000 रुपये आरटीजीएस किए। 19 जुलाई को लाइसेंस फीस के लिए उससे 5,90,000 फिर एक खाते में डलवाए। इतनी धनराशि लेने पर भी वो उससे मिलने में आनाकानी करता रहा तो उसे शक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बार में शातिर ने पीड़ित से करीब सवा 13 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने इस मामले में थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed