{"_id":"5bfc5505bdec22417217d94b","slug":"131543263493-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे दिन जाम के झाम में फंसे रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे दिन जाम के झाम में फंसे रहे यात्री
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरे दिन जाम के झाम में फंसे रहे यात्री
हापुड़। शहर के लोगों को जाम से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। तीन दिन छुट्टी के बाद सोमवार को शहर की सड़कों पर फिर लोगों को जाम से जूझना पड़ा। इसके कारण यात्रियों को खासी परेशानी हुई।
गंगा स्नान और इसके बाद रविवार पड़ने के कारण पिछले तीन दिन से लगातार छुट्टी पड़ रही थी। इसके कारण सरकारी विभाग बंद थे। बाहर नौकरी करने वाले लोग भी अपने घर आए हुए थे। लेकिन सोमवार को कार्य दिवस होने के कारण अचानक सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। इसके कारण सुबह से ही सड़कों पर वाहन रेंगने शुरू हो गए। मेरठ दिल्ली रोड पर शहर में घुसने के साथ ही जाम शुरू हो गया। तहसील और मेरठ तिराहे को पार करने में वाहन चालकों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इनका कहना था कि जिस दिन जाम होता है, उस दिन व्यापार भी पिट जाता है। कुल मिलाकर पूरे दिन जाम की यही स्थिति रही। यातायात पुलिसकर्मी भी इस दौरान खासी मशक्कत करते नजर आये। सीओ राजेश कुमार का कहना है कि जाम की समस्या से निजात दिलाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।