{"_id":"5be9c9f0bdec2269602c5ccc","slug":"131542048240-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवकाश बाद खुले बैंकों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवकाश बाद खुले बैंकों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवकाश बाद खुले बैंकों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़
हापुड़। दीपावली के मद्देनजर पांच दिन के अवकाश के बाद खुले बैंकों में सोमवार को ग्राहकों की भारी भीड़ पड़ी। बैंक अफसरों को व्यवस्था बनाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सरकारी विभागों में भी यही हाल रहा।
दीपावली के चलते जिले के सरकारी विभागों समेत बैंकों में पांच दिन की छुट्टियां थी। जिले की एटीएम सुविधा बदहाल होने के कारण लोगों को कैश किल्लत से काफी परेशान होना पड़ा।
सोमवार को बैंक खुलते ही बड़ी संख्या में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। कैश काउंटर समेत अन्य कामकाज वाले काउंटरों पर लंबी कतारें लग गई। व्यवस्था बनाने में बैंक अफसर, कर्मियों के पसीने छूट गए। यही हाल अन्य सरकारी विभागों में भी देखने को मिला।
विज्ञापन
जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि पांच दिन का अवकास होने के चलते बैंक में ग्राहकों की संख्या अधिक रही थी। व्यवस्था बनाकर कार्य किया गया।