फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   विद्यालय 15 दिन में शुल्क निर्धारण कर वेबसाइट पर करें अपलोड-एडीएम

विद्यालय 15 दिन में शुल्क निर्धारण कर वेबसाइट पर करें अपलोड-एडीएम

Tue, 13 Nov 2018 12:09 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
विद्यालय 15 दिन में शुल्क निर्धारण कर वेबसाइट पर करें अपलोड-एडीएम
विद्यालय 15 दिन में शुल्क निर्धारण कर वेबसाइट पर करें अपलोड-एडीएम
विज्ञापन


हापुड़। अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव ने कहा कि सीबीएसई/आईसीएसई बोर्ड से संबंधित विद्यालय शुल्क निर्धारण अधिनियम के तहत फीस चार्ट बनाकर 15 दिन के अंदर निर्धारित वेबसाइट पर अपलोड कर दें। जिला स्तरीय शुल्क निर्धारण समिति फीस चार्ट का विशलेषण करेगी, छात्रों से अधिक शुल्क नहीं वसूलने दिया जाएगा।
एडीएम जयनाथ यादव सोमवार को जिला मुख्यालय सभागार में सीबीएसई/आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रधानाचार्यों को शुल्क निर्धारण अध्यादेश की भी पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने बताया कि 15 दिन के अंदर फीस चार्ट को निर्धारित वेबसाइट पर अपलोड न करने पर विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इतना ही नहीं शुल्क निर्धारण के बाद विद्यालयों द्वारा सत्र 2018-19 में छात्रों से लिए गए शुल्क का भी विशलेषण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में यदि विद्यालयों ने अधिक फीस ली होगी तो उक्त अतिरिक्त पैसे से छात्रों की आगामी फीस को समायोजित कराया जाएगा। अधिनियम का पालन न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में डीपीएस की प्रधानाचार्या मीना आनंद, एसबीएम के प्रधानाचार्य सुनील शर्मा, दीवान पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सुनीता बिदानी, एलएन से यक्षवीर सिंह, केपी सिंह समेत अनेक प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed