{"_id":"5a53b6a54f1c1b5f078b559b","slug":"131515435685-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू भानु की पंचायत हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू भानु की पंचायत हुई
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू भानु की पंचायत हुई
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव बुकलाना में सोमवार को भाकियू भानु की पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें पानी की टंकी चालू कराने समेत विभिन्न मुद्दे उठे। इसके अलावा संगठन की मजबूती पर भी बल दिया गया।
पंचायत की अध्यक्षता जगत सिंह और संचालन तहसील अध्यक्ष जितेंद्र नागर ने किया। बैठक में जिलाध्यक्ष पवन हूण ने कहा कि गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए 2014-15 में पानी की टंकी निर्माण कराया गया था। जिससे बुकलाना के साथ गांव धनपुरा के ग्रामीणों को भी आपूर्ति की जानी थी। लेकिन अभी तक भी टंकी से पानी की सप्लाई नहीं हो सकी है। जिसके चलते टंकी केवल शोपीस बनी हुई है। वहीं ग्रामीणों को दूषित पेयजल पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। गांव धनपुरा में बने स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की तैनाती न होने से मरीजों को छह किलोमीटर दूर सिंभावली पीएचसी में उपचार के लिए जाना पड़ता है। इसके अलावा बुकलाना-भगवानपुर संपर्क मार्ग की मरम्मत कराए जाने की मांग भी कार्यकर्ताओं ने की। जितेंद्र नागर ने कहा कि पर्ची किल्लत से क्षेत्र के किसान परेशान हैं। खेतों खड़ी गन्ने की फसल न कटने से गेहूं की बुआई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। उन्होंने किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए नलकूप के कनेक्शन दिए जाने की भी मांग की। बैठक में रूपराम, संजय गुर्जर, शिवदीप त्यागी, ललित कुमार, विनय नागर, ऐशवीर आदि मौजूद रहे।