फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   125 circuit fault from rain

Hapur News: दो दिन की बारिश से फुंके 125 सर्किट, चार हजार स्ट्रीट लाइटें बंद

Fri, 13 Sep 2024 10:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 13 Sep 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
125 circuit fault from rain
हापुड़। दो दिन की बारिश ने नगर पालिका को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। बारिश के कारण 125 स्थानों पर सर्किट फुंक गए हैं। इसके कारण करीब चार हजार स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। जिससे गलियों में अंधेरा छाया हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार से लगातार रुक-रुककर बारिश हो रही है। इसके कारण तारों पर कार्बन आ गया है। जिससे स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ गई हैं। इसके अलावा 150 से अधिक एलईडी स्ट्रीट लाइटें खराब हो गई हैं। इनमें हुए फॉल्ट को ठीक करने के लिए संबंधित कंपनी से संपर्क किया गया है। इसमें से कुछ लाइटें पूरी तरह से खराब हो गई हैं।
विज्ञापन


जबकि, सबसे बड़ी मुसीबत सर्किट खराब होने से आई है। एक सर्किट खराब होने का अर्थ होता है, कम से कम 25 से 30 लाइटों का संचालन बंद होना। यही कारण है कि शहर के मोहल्लों की गलियों में रात्रि में अंधेरा छाया हुआ है। शुक्रवार की दोपहर को बरसात रुकने के बाद नगर पालिका की टीम ने इन सर्किट को सही करने का कार्य शुरू किया है, लेकिन शाम के समय फिर से बरसात होने के कारण कार्य को रोकना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगर पालिका ने तीन टीमें लगाईं

शहर में करीब 14 हजार पाइंट पर स्ट्रीट लाइटें लगी हुई हैं। इन लाइटों को प्रतिदिन ठीक करने के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। जो मशीनों और मैनुअल तरीके से लाइटों को ठीक करते हैं। वर्तमान की स्थिति को देखते हुए नगर पालिका की ओर से तीन अतिरिक्त टीमें लगाई गई हैं।




सड़कों से गुजरना मुश्किल

रात्रि में सड़कों पर अंधेरा होने के कारण पिछले दो दिनों से गलियों से गुजरने में लोगों को परेशानी हो रही है। विशेषकर, पैदल और साइकिल पर चलने वालों को अधिक परेशानी हो रही है।

----

कोट -

स्टोर विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। अभी सबसे पहले सर्किट ठीक किए जा रहे हैं। इसके बाद खराब हुई लाइटों की मरम्मत शुरू कराई जाएगी।

- मनोज कुमार, ईओ व डिप्टी कलक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed