{"_id":"5c60775cbdec2273a256398e","slug":"121549825884-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर केंटर और छोटे हाथी की भिड़ंत, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर केंटर और छोटे हाथी की भिड़ंत, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे पर कैंटर और छोटे हाथी की भिड़ंत, चालक की मौत
हापुड़। राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर शनिवार देर रात धुंध के चलते एक छोटा हाथी (वाहन) ने कैंटर में पीछे से टक्कर मार दी। इसमें छोटा हाथी के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बुलंदशहर निवासी आदेश के रूप में हुई है। परिजनों ने हापुड़ कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया है।
शनिवार रात करीब 12 बजे बुलंदशहर के थाना नरसैना के गांव भोलिया निवासी 30 वर्षीय आदेश छोटा हाथी लेकर नोएडा से वापस लौट रहा था। रात में धुंध होने के कारण एनएच-24 पर बुलंदशहर बाईपास के पास वह नियंत्रण खो बैठा और आगे चल रहे कैंटर में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में छोटा हाथी चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कैंटर चालक फरार हो गया। ट्रांसपोर्ट नगर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि परिवार की तहरीर पर दोषी कैंटर चालक व गाड़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, मृतक के शव का पंचनामा भर कर पीएम के लिए भेज दिया गया है।