{"_id":"5c59e31bbdec227363551159","slug":"121549394715-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में दस हजार से अधिक मतदाता डालेंगे पहली बार वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में दस हजार से अधिक मतदाता डालेंगे पहली बार वोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में दस हजार से अधिक मतदाता डालेंगे पहली बार वोट
हापुड़। आगामी लोक सभा चुनाव में जिले के 10,172 नए मतदाता पूरे जोश के साथ पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे। पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद जिले में 9 लाख 53 हजार 249 मतदाताओं की संख्या पहुंच गई है। हालांकि अभी भी इस अभियान से छूटे मतदाताओं के लिए एक और मौका है। इसी माह दोबारा से अभियान चलाया जाएगा।
चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले में संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया गया था। इस अभियान के तहत प्रशासन का सबसे अधिक जोर नए मतदाताओं का मतदाता सूची में शामिल करना था। इस बार इस अभियान के तहत जिले में कुल 10,172 नए युवा मतदाता बने। हालांकि अभी भी जिले के ऐसे लोगों के लिए एक और मौका है जिनके नाम किसी कारण से मतदाता सूची में शामिल होने से रह गए हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि ऐसे लोग संबंधित बीएलओ से संपर्क कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विधानसभा चुनाव के सापेक्ष घटे मतदाता
अभियान के तहत मतदाताओं की संख्या 9,53,249 रह गई है। जो विधान सभा चुनाव के दौरान 9,69,416 थी। कुल मतदाताओं में 35,561 नए मतदाता जुड़ने के बावजूद पहले कुल मतदाताओं में से 7931 ऐसे नाम थे जिनकी मृत्यु हो चुकी है। जबकि 7343 ऐेसे मतदाता हैं जो किसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट हो गए हैं। इसके अलावा 3875 ऐसे मतदाता हैं, जिनके कार्ड दो स्थानों पर बने हुए थे। इस स्थिति को देखते हुए कुल मतदाताओं की संख्या घटी है।