{"_id":"5b2d402d4f1c1b614d8b7c0b","slug":"121529692205-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की दुकान आवंटन के दौरान हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की दुकान आवंटन के दौरान हंगामा
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन की दुकान आवंटन के दौरान हुआ हंगामा
हापुड़। गांव सरावनी में राशन की दुकान के आवंटन को लेकर जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान एक पक्ष ने एक तरफा कार्रवाई करते हुए आवंटन को नियमविरुद्ध बताया। उसके बाद आवंटन को पंद्रह दिन के लिए रद्द कर दिया गया।
गांव सरावनी स्थित राशन डीलर हामिद अली की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। उसके बाद शुक्रवार को राशन की दुकान का खुली बैठक के दौरान आवंटन होना था। इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव धमेंद्र और ग्राम प्रधान पहुंचे। इस दौरान शुरूआत में ही ग्रामीणों के हस्ताक्षर कराने की बात पर कुछ ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने एक पक्ष के लोगों को राशन की दुकान आवंटित कराये जाने की बात कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया। वहां एक ही पक्ष के लोग अधिक संख्या में मौजूद थे। हंगामे को देखते हुए खुली बैठक को निरस्त कर दिया गया। अब इस संबंध में कोई दूसरी तिथि निर्धारित की जाएगी जिसमें दुकान किसकी होगी, इसका निर्णय लिया जाएगा।
ग्राम पंचायत सचिव धमेंद्र कुमार ने बताया कि लोगों की संख्या कम होने के कारण खुली बैठक को निरस्त कर दिया गया।