{"_id":"5b16d7f14f1c1bf56e8b6714","slug":"121528223729-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ सहित कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ सहित कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट जारी
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ समेत कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी
हापुड़। एक रेलवे अधिकारी को किसी आतंकी संगठन की ओर से विभिन्न रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिलने से हड़कंप मच गया है। मंगलवार को रेलवे हेडक्वार्टर ने मामले की जानकारी हापुड़ एसपी को दी। उसके बाद स्टेशन समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके तहत स्टेशन पर आरपीएफ जीआरपी की ओर से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों, वेंडरों और स्टेशन पर पानी पिलाने वाले स्काउट गाइड बच्चों को भी बैठक कर अलर्ट कर दिया गया है।
रेलवे सूत्रों के अनुसार डीआरएम फिरोजपुर को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर के नाम से एक धमकी भरा पत्र भेजा गया। इस पत्र में प्रदेश भर के कई स्टेशनों को सिलसिलेवार बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। हापुड़ स्टेशन को छह जून को उड़ाने की धमकी दी गई है।
पत्र मिलते ही रेलवे हेडक्वार्टर ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। इस संबंध में एसपी हापुड़ को एहतियातन कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। उसके बाद मंगलवार को आरपीएफ और जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसके अलावा आरपीएफ थाना प्रभारी मोहम्मद असलम ने मंगलवार सुबह स्टेशन पर कार्य करने वाले सभी सफाई कर्मचारियों, वेंडरों और यहां पानी पिलाने वाले स्काउट के बच्चों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने किसी स्टेशन पर किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति के दिखाई देने पर तुरंत सूचना देने को कहा। इसके अलावा स्टेशन पर आने वाले ट्रेनों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षाकर्मी स्टेशन पर पूरी तरह मुस्तैद हैं। यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
पहले भी मिल चुकी है धमकी
हापुड़ स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी पहले भी मिल चुकी है। कुछ वर्ष पहले हापुड़ स्टेशन के अधिकारियों को एक पत्र भेजा गया था जिसमें पुलिस ने हापुड़ के ही एक युवक को गिरफ्तार किया था। जबकि कुछ दिन पहले ही मेरठ से चलकर हापुड़ पहुंची संगम एक्सप्रेस के टॉयलेट में डमी बम मिलने पर ट्रेन को घंटों स्टेशन पर रोका गया था।