{"_id":"598b4ffb4f1c1b77268b4791","slug":"121502302203-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में निपटा ले बैंक संबंधित काम, नहीं तो होना पड़ेगा परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में निपटा ले बैंक संबंधित काम, नहीं तो होना पड़ेगा परेशान
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन में निपटा लें बैंक के काम, नहीं तो हाेंगे परेशान
- 12 से 15 अगस्त तक अवकाश के कारण लगातार चार दिन तक बंद रहेंगे बैंक
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। आपका बैंक संबंधित कोई काम है तो उसे शुक्रवार तक पूरा कर लें नहीं तो अगले चार दिन तक आपको परेशानी झेलनी पड़ेगी। 12 से 15 अगस्त तक अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे।
बैंक अधिकारियों ने बताया कि 12 अगस्त को माह का द्वितीय शनिवार है जबकि 13 को रविवार होने के कारण बैंक में अवकाश रहेगा। जबकि 14 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी व 15 को स्वतंत्रता दिवस होने के कारण बैंक बंद रहेंगे और आपका बैंक संबधित कार्य नहीं हो सकेगा। इसके साथ ही इस माह में 25 अगस्त को गणेश चतुर्थी, 26 को अंतिम शनिवार व 27 को रविवार होने के कारण तीन दिन का अवकाश रहेगा। इस दौरान भी उपभोक्ताओं को परेशानी हो सकती है। को लेनदेन प्रभावित हो सकता है और कैश के लिए भी परेशान होना पड़ सकता है। हालांकि बैंक अधिकारी एटीएम के माध्यम से कैश की किल्लत दूर करने का दावा कर रहे हैं।
जिला अग्रणी प्रबंधक एपी चतुर्वेदी का कहना है कि लगातार चार दिन तक अवकाश होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। इस दौरान लोगों को कैश के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए एटीएम में पर्याप्त कैश डलवा दिया जाएगा।