{"_id":"596bb8f74f1c1bb9168b4596","slug":"121500231927-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलस्तर में गिरावट का सिलसिला जारी, खादर के ग्रामीणों को राहत मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलस्तर में गिरावट का सिलसिला जारी, खादर के ग्रामीणों को राहत मिली
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा जलस्तर में गिरावट, खादर के ग्रामीणों को राहत
गंगा के जलस्तर में गिरावट का सिलसिला जारी रहने से खादर के ग्रामीणों को राहत मिली है, लेकिन निचले जंगल में पानी भरने से फसल बर्बाद होने पर ग्रामीणोें को चारे की किल्लत से परेशान होना पड़ रहा है।
पहाड़ों पर बारिश का सिलसिला कमजोर पड़ने से गंगा के जलस्तर में हो रही गिरावट रविवार को भी जारी रही। गंगा का उफान थमने से बाढ़ का खतरा टलने पर खादर क्षेत्र के गांवों में रहने वाले हजारों परिवारों समेत तहसील प्रशासन को राहत मिली है।
रामू, देवदत्त, ब्रह्मा सिंह का कहना है कि निचले जंगल समेत संपर्क रास्तों पर पानी भरने से चारे समेत हरी सब्जी की खेती में बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है।
इससे खेती के साथ ही पशु पालन करने वाले ग्रामीणों को चारे की किल्लत समेत आवागमन में भी दिक्कत झेलनी पड़ रही हैं।
केंद्रीय जल निगम के कनिष्ठ इंजीनियर राहुल कुमार का कहना है कि पहाड़ों में बारिश का सिलसिला कमजोर हुआ है। इसके चलते दो दिनों में गंगा का जलस्तर 76 सेंटीमीटर घटा है। इससे ब्रजघाट गंगा रविवार देर शाम को 197.80 मीटर के निशान पर आ गई है।