{"_id":"5813695d4f1c1ba55abc1887","slug":"12-will-organize-lok-adalat","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 को होगा लोक अदालत का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 को होगा लोक अदालत का आयोजन
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 28 Oct 2016 09:14 PM IST
विज्ञापन
लोक अदालत
- फोटो : Demo Pic
उच्चतम न्यायालय व राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 12 नवंबर को एक लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। जिसमें लंबित मुकदमों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
जिला जज घनश्याम पाठक की अध्यक्षता में अफसरों की बैठक हुई। जिसमें विभिन्न बिंदुओं को लेकर चर्चा की गई। साथ ही 12 नवंबर को लोक अदालत को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई।
विज्ञापन
जिसमें इस लोक अदालत में मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकार, 138 एनआईए एक्ट, पारिवारिक विवाद, दीवानी वाद, शमनीय दांडिक वाद, श्रम के वाद राजस्व व स्टांप विवाद, भूमि अध्याप्ति वाद,
विज्ञापन
बैंक वसूली संबधी वाद, नगर निगम व विकास प्राधिकरण के विवादों को निरस्त करवाया जा सकता है। साथ ही पांच नवंबर को न्यायालय परिसर में शिविर आयोजित किया जा रहा है।
इस अवसर पर डीएम अनिल ढींगरा, एसपी अलंकृता सिंह, सीएमओ डा. एके सिंह, अपर जिला जज प्रथम व नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत अमरजीत त्रिपाठी, सीजेएम मोहम्मद रफी, सिविल जज सीनियर डिवीजन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव गुलाम मुस्तफा शामिल रहे।