फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   12 sector magistrate will be peace arranged Navaratri.

नवरात्र में 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट संभालेंगे शांति व्यवस्था

Sat, 25 Mar 2017 09:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sat, 25 Mar 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
12 sector magistrate will be peace arranged Navaratri.
नवरात्र - फोटो : amar ujala

नवरात्र पर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम ने 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए हैं। संबंधित अधिकारियों को माहौल पर नजर रखने के कड़े निर्देश हैं। साथ ही नवरात्र के दौरान बिजली और पानी की सप्लाई भी सुचारु करवाई जाएगी।

विज्ञापन


28 मार्च से नवरात्र का त्योहार शुरू हो रहा है। जिले को सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में वरिष्ठ अधिकारियों ने नवरात्र के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं। साथ ही क्षेत्रों के हिसाब से सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।  
विज्ञापन


पूरे जिले में एसडीएम व तहसीलदार सहित कुल 12 मजिस्ट्रेट शांति व्यवस्था संभालेंगे। इन अधिकारियों को विवादित मार्ग, धर्मस्थलों के पास डीजे, विवादित नारेबाजी, महिलाओं के साथ छेड़छाड़, असामाजिक तत्वों द्वारा अफवाहें फैलाने या
विज्ञापन
विज्ञापन


परंपराओं से हटकर कार्यक्रम होने पर नजर रखने के निर्देश हैं। डीएम अनिल ढींगरा ने कहा नवरात्र में बिजली-पानी की व्यवस्था भी दुरुस्त कराने के साथ ही शांति व्यवस्था भी चाक चौबंद रहेगी। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed