{"_id":"5c169be4bdec2256e73432ff","slug":"11544985572-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा चालकों ने किया हड़ताल का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा चालकों ने किया हड़ताल का एलान
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-रिक्शा चालकों ने किया हड़ताल का एलान
हापुड़। पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए ई-रिक्शा चालकों ने दो दिन की हड़ताल का एलान किया है। 17 और 18 दिसंबर को शहर में चलने वाले सभी ई-रिक्शा बंद रहेंगे। इसमें स्कूलों में लगे ई रिक्शा भी शामिल होंगे। इससे आम लोगों को परेशानी हो सकती है।
शहर में जाम न लगे, इसके लिए यातायात पुलिस द्वारा ई-रिक्शों को चौराहों से दूर रखने का फैसला लिया गया है। तहसील और मेरठ तिराहे से पहले ही ई-रिक्शों को रोक दिया जा रहा है। इसके लिए पुलिस द्वारा सख्ती भी बरती जा रही है। ऐसे में ई-रिक्शा चालक पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगा रहे हैं। शनिवार को भी चालकों ने पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत के निवास का घेराव किया था, लेकिन यहां से मायूसी हाथ लगने के बाद चालकों ने दो दिन 17 और 18 दिसंबर को हड़ताल का एलान कर दिया है। इस दौरान स्कूलों में लगे ई-रिक्शा भी बंद रहेंगे। ई - रिक्शा चालकों द्वारा लोगों को पंफलेट बांटकर इसकी सूचना दी जा रही है। शहर में करीब दो हजार ई-रिक्शा हैं। ऐसे में इनकी हड़ताल से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।