फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   किसानों की समस्या पर भडक़े भाकियू कार्यकर्ता

किसानों की समस्या पर भडक़े भाकियू कार्यकर्ता

Sun, 16 Dec 2018 01:00 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
किसानों की समस्या पर भडक़े भाकियू कार्यकर्ता
किसानों की समस्या पर भड़के भाकियू कार्यकर्ता
विज्ञापन


हापुड़। किसानों की विभिन्न समस्याओं के विरोध में शनिवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने मासिक पंचायत कर, प्रशासनिक अफसरों की कार्यप्रणाली का विरोध किया। साथ ही एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जल्द किसानों को राहत न दिलाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
भाकियू के जिलाध्यक्ष धनवीर शास्त्री ने कहा कि किसानों को समय पर पर्चियां नहीं मिल पा रही हैं, जिसके चलते खेत खाली न होने के कारण गेहूं की बुवाई भी प्रभावित हो रही है। सरकारी कार्यालयों में कोई भी कार्य बिना सुविधा शुल्क के नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि जिले में विद्युत कर्मचारी अपनी मनमानी कर रहे हैं, किसानों का उत्पीड़न चर्म पर है। देहात अंचल में आवारा पशु फसलों को नष्ट कर रहे हैं, जिससे किसानों को अधिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जिले में यदि किसी किसान की आरसी काटी गई तो आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। मौके पर कमल सिंह, टेनपाल सिंह, रामपाल सिंह, रतन सिंह, अजय कुमार, मोहित, किशन, कालचरन शर्मा, अनिल कुमार, कालू सिंह, राजवीर सिंह, मुनेशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed