{"_id":"5be1d827bdec22694d4323f7","slug":"11541527591-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक अमावस्या आज, भक्तों का आगमन प्रारंभ हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक अमावस्या आज, भक्तों का आगमन प्रारंभ हुआ
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक अमावस्या आज
गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक अमावस्या पर डुबकी लगाने वाले बाहरी प्रांतों के भक्तों का गंगानगरी में आगमन हो रहा है। भादो अमावस्या और शरद पूर्णिमा पर लगे भीषण जाम से पुलिस-प्रशासन ने नेशनल हाइवे को जाम मुक्त रखने को अलग से कोई बंदोबस्त नहीं किया है। कार्तिक अमावस्या के उपलक्ष्य में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत वेस्टर्न यूपी से जुड़े गंगा भक्तों का मंगलवार की दोपहर को आगमन प्रारंभ हो गया है, जिसके ब्रजघाट चलते तीर्थनगरी में चहल पहल बढ़ गई है। तीर्थनगरी की सैकड़ों धर्मशाला, मंदिर और आश्रम परिसरों में बाहरी प्रांतों के भक्त अपना पड़ाव डाल रहे हैं। जिससे देर रात में आने वाले महिला बच्चों समेत हजारों भक्तों को पक्का घाट, रेलवे रोड, मुख्य बाजार, पार्किंग स्टैंड और आरती प्लेटफार्म के आसपास खुले आकाश के नीचे रात बिताने को मजबूर होना पड़ सकता है। ब्रजघाट चौकी इंचार्ज केपी सिंह ने बताया कि कार्तिक अमावस्या के मद्देनजर नेशनल हाईवे को जाममुक्त रखने के साथ ही भक्तों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था से जुड़े सभी प्रबंध पूरी तरह चाक चौबंद किए हुए हैं। ब्यूरो