फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   डीबीटी योजना के विरोध में भड़के बुनकर

डीबीटी योजना के विरोध में भड़के बुनकर

Tue, 26 Jun 2018 12:10 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
डीबीटी योजना के विरोध में भड़के बुनकर
डीबीटी योजना के विरोध में भड़के बुनकर
विज्ञापन


हापुड़। डीबीटी योजना के लागू होने से पावरलूम बुनकरों को हो रहे बड़े नुकसान के विरोध में सोमवार को हापुड़ स्मॉल स्कैल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के आह्वान पर उद्यमी, बुनकरों ने जिला मुख्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया तथा अपनी मांगों के निस्तारण की मांग उठाई। इस संबंध में सीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपकर जल्द राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
एसोसिएशन के सचिव अमन गुप्ता ने बताया कि पावरलूम बुनकरों को वित्तीय वर्ष 2006 से तत्कालीन राज्य सरकार द्वारा सस्ते दर फ्लैट रेट पर बिजली दिए जाने का प्रस्ताव पारित हुआ था। इस प्रस्ताव के बाद से बुनकर आसानी से अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे, योजना के तहत बुनकरों को प्रति महीना करीब 130 रुपये/एचपी की दर से बिल देना होता था।
विज्ञापन

सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी सीधे विद्युत निगम के खाते में पहुंचती थी। लेकिन इन दिनों बिल पर मिलने वाली सब्सिडी हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग विभाग के माध्यम से दी जाने लगी है। इसमें बुनकरों का तरह तरह से शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब हथकरघा विभाग ने शासन को नया प्रस्ताव बनाकर भेजा है। इसमें बुनकर के बिल जमा करने के बाद विद्युत निगम हथकरघा विभाग को सूचित करेगा, इसके बाद उक्त विभाग शासन को अवगत कराएगा तब कहीं जाकर सब्सिडी का पैसा विद्युत निगम को मिलेगा। इस प्रक्रिया में काफी समय लगेगा, जिसके चलते बकायेदारी पर बुनकरों के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इस योजना को कतई लागू नहीं होने दिया जाएगा।

इस समस्या के विरोध में सोमवार को उद्यमी, बुनकरों ने जिला मुख्यालय पर सीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपकर जल्द राहत की गुहार लगाई है। ज्ञापन सौंपने वालों में हाजी नफीस अंसारी, हाजी शाहिद अंसारी, पुरुषोत्तम शरण अग्रवाल, हाजी गुफरान अंसारी, नफीस अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed