फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   धमकी के मद्देनजर, स्टेशन पर सघन चैकिंग

धमकी के मद्देनजर, स्टेशन पर सघन चैकिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
धमकी के मद्देनजर, स्टेशन पर सघन चैकिंग
धमकी के मद्देनजर, स्टेशन पर सघन चेकिंग
विज्ञापन


हापुड़। कुछ दिन पहले मथुरा में कुछ लोगों को भेजे गए पत्र में देश के दर्जन भर से अधिक रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी के मद्देनजर रविवार को रेलवे और स्थानीय पुलिस बल ने स्टेशन, ट्रेन और होटल आदि में गहनता से छानबीन की।
पिछले माह मथुरा में मिले स्टेशनों को उड़ाने वाले धमकी भरे पत्रों की पुष्टि हापुड़ से भेजे जाने की हुई थी। इसी के चलते रविवार शाम मुरादाबाद से हापुड़ स्टेशन पहुंचे आरपीएफ के एसिसटेंट कमिश्नर धर्मराज राम ने सुरक्षा बलों के साथ स्टेशन पर जांच पड़ताल की। स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों में यात्रियों के सामान की भी जांच की गयी। इस दौरान कोतवाली पुलिस भी डॉग स्कवायड के साथ स्टेशन पर पहुंच गयी और ट्रेनों की सघनता से जांच की। देर शाम तक जांच चलती रही। अचानक भारी पुलिस बल के साथ जांच को देखते हुए लोगों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन

असिस्टेंट कमिश्नर ने बताया कि एहतियातन चेकिंग की गयी है। इसके अलावा सुरक्षा को लेकर आरपीएफ को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं।

पुलिसकर्मियों को दिए टिप्स --
चेकिंग से पहले असिस्टेंट कमिश्नर धर्मराज सिंह ने स्टेशन पर तैनात आरपीएफ स्टाफ को सुरक्षा के संबंध में टिप्स दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को बताया कि लोगों से किस प्रकार शिष्टता का परिचय देते हुए उनके पूछताछ की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed