फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सरकारी रेडियोलोजिस्ट अपनी पत्नी, साली के क्लीनिक पर दे रहे सेवा

सरकारी रेडियोलोजिस्ट अपनी पत्नी, साली के क्लीनिक पर दे रहे सेवा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
सरकारी रेडियोलोजिस्ट अपनी पत्नी, साली के क्लीनिक पर दे रहे सेवा
सरकारी रेडियोलॉजिस्ट अपनी पत्नी, साली के क्लीनिक पर दे रहे सेवा
विज्ञापन


हापुड़। सपनावत सीएचसी पर तैनात एक रेडियोलॉजिस्ट पर ड्यूटी से नदारद रहकर अपनी पत्नी व साली के डायग्नोस्टिक सेंटर व क्लीनिक पर प्राइवेट प्रैक्टिस करने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। कन्या भ्रूण हत्या जैसे गोरखधंधे में भी उनकी संदिग्धता मिली है। इसके अलावा आईजीआरएस पोर्टल पर भी उनके द्वारा भ्रामक सूचना डालने का आरोप है। सीएमओ डॉ. राजवीर सिंह द्वारा डीएम को भेजी गई रिपोर्ट से खुलासा हुआ है।
सीएमओ डा. राजवीर सिंह द्वारा डीएम को भेजी रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्तमान में सपनावत सीएचसी पर तैनात रेडियोलॉजिस्ट बीते 9 वर्षों से राजनैतिक दबाव बनवाकर जिले में ही तैनात है। उन्होंने सरकारी खर्च पर रेडियोलॉजिस्ट का डिप्लोमा लिया है। पूर्व में तत्कालीन सीएमओ को प्रभाव में लेकर वह रेडियोलॉजी का कार्य न कर, कार्यालय में ही डिप्टी सीएमओ, पीसीपीएनडीटी का कार्य करते रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तैनाती वाले स्थान पर सेवा न देकर रेडियोलॉजिस्ट अपनी पत्नी के डायग्नोस्टिक सेंटर पर प्रेक्टिस करते हैं। इतना ही नहीं सिरोधन में स्थित उनकी साली के क्लीनिक पर भी वह अल्ट्रासाउंड करते थे। बीते दिनों इस क्लीनिक पर छापेमारी कर, यहां कन्या भ्रूण हत्या जैसा मामला भी पकड़ा गया था। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं 28 नवंबर 2018 को सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति ने सिर्फ इसलिए दम तोड़ दिया। क्योंकि सपनावत अस्पताल पर कोई चिकित्सक तैनात नहीं था, जबकि उनकी तैनाती वहीं थी। इसके अलावा आईजीआरएस पोर्टल पर भी उन्होंने भ्रामक सूचना डाली। बिना सूचना दिए ही अनुपस्थित रहकर वह अवैध रूप से प्रेक्टिस कर रहे हैं।
सीएमओ द्वारा इस मामले में डीएम को रिपोर्ट प्रेषित किए जाने से स्वास्थ्य क्षेत्र व प्रशासन में हड़कंप मच गया है। एक आरटीआई कार्यकर्ता विजयपाल सिंह ने भी इस मामले में शिकायत की थी।


कोट-
रेडियोलोजिस्ट डा. वेद प्रकाश का कहना है कि उन पर लगाए सभी आरोप निराधार हैं। विभाग में हुए घोटालों की पोल न खुल जाए, इसलिए उन्हें शासन के बिना आदेशों के ही सपनावत सीएचसी भेज दिया गया और अब गलत आरोप लगाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed