फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   हल्की बूंदाबांदी से गिरा पारा, छूटी लोगों की कंपकंपी

हल्की बूंदाबांदी से गिरा पारा, छूटी लोगों की कंपकंपी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
हल्की बूंदाबांदी से गिरा पारा, छूटी लोगों की कंपकंपी
हल्की बूंदाबांदी से गिरा पारा, लोगों की छूटी कंपकपी
विज्ञापन


हापुड़। हल्की बूंदाबांदी और शीतलहर से रविवार को अधिक ठंड बढ़ गई। पारा गिरने से पूरे दिन लोगों को कंपकपी छूटती रही। दोपहर के समय निकल हल्की धूप भी हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से निजात नहीं दिला सकी। लोगों ने पूरे दिन अपने आप को घरों में कैद रखा।
इस बार सर्दी जमकर अपना असर दिखा रही है। रविवार तड़के हुई हल्की बूंदाबांदी ने मौसम को और भी अधिक ठंडा बना दिया। रविवार को आलम यह रहा कि दोपहर के समय हल्की धूप तो निकली, लेकिन इससे राहत नहीं मिल सकी। जिले का अधिकतम तापमान 20 तो न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा ठंड हवाओं का प्रकोप लोगों पर भारी पड़ता रहा।
विज्ञापन

ह्दय, श्वांस रोगी रहें सावधान
इन दिनों मौसम में काफी ठंडक बनी हुई है, जो ह्दय और श्वांस रोगियों के लिए बेहद खतरनाक है। चिकित्सकों की मानें तो ऐसे मरीजों को घरों में ही रहना चाहिए, साथ ही बच्चों में भी इस मौसम में निमोनिया फैलने का डर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव के तरीके
*बच्चे, बुजुर्ग धूप निकलने पर ही घर से बाहर जाएं।
*सुबह के समय फिलहाल वॉकिंग से परहेज करें।
*ठंडी खाद्य सामग्री के प्रयोग से बचें।
*पूरे कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें।
*रात में सोने से पहले हीटर को बंद कर दें।
*ठंड लगने पर चिकित्सक से सलाह लें।
कोठीगेट स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय के प्रभारी डा. योगेश का कहना है कि सर्दी में खासकर बच्चे, बुजुर्ग अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। थोड़ी सी लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है। समस्या होने पर चिकित्सकों से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed