{"_id":"5a3ea15a4f1c1bc5668b6d0e","slug":"111514053978-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को नहीं मिल रहा भरपेट भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को नहीं मिल रहा भरपेट भोजन
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को नहीं मिल रहा भरपेट भोजन
-चमरी के गांधी विद्यालय के निरीक्षण में खुली पोल
-एमडीएम प्रभारी ने हेडमास्टर को किया नोटिस जारी
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। मिड डे मिल पर सरकार भले ही करोड़ों रुपये खर्च कर रही हो, लेकिन पर्याप्त बजट मिलने के बाद भी परिषदीय स्कूलों में छात्रों को भरपेट खाना नहीं मिल रहा है। इसका खुलासा शनिवार को एमडीएम प्रभारी के निरीक्षण में हुआ। उन्होंने चमरी स्थित समाज कल्याण विभाग के एडेड स्कूल गांधी विद्यालय के हेडमास्टर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वहीं समाज कल्याण विभाग को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया।
दिल्ली रोड स्थिति मोहल्ला चमरी में गांधी विद्यालय समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित है। बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों को इसकी शिकायत लगातार मिल रही थी। इसी के मद्देनजर शनिवार को एमडीएम प्रभारी जुनैद मलिक ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षक के दौरान बच्चों की संख्या 120 थी जबकि उनके लिए केवल 6 किलो चावल की ताहरी बनाई गई थी। मौके पर हेडमास्टर अनुपस्थित मिले। हालांकि सूचना पर हेडमास्टर भी स्कूल पहुंचे तो उनसे जानकारी की गई कि इतनी कम मात्रा में ताहरी क्यों बनवाई गई है। जवाब मिला कि बच्चे ताहरी कम पसंद करते हैं। जानकारी करने पर बच्चों ने बताया कि पहले से ही कम भोजन मिल रहा है।
विज्ञापन
मिड डे मील प्रभारी ने बताया कि 120 बच्चों के लिए लगभग 12 किलो चावल की आवश्यकता है। वहीं स्थानीय लोगों से भी जानकारी की गई तो उन्होंने भी हेडमास्टर की शिकायत की। मिड डे मील वितरण में लापरवाही पर हेडमास्टर को नोटिस भेजा जा रहा है। वहीं कार्रवाई के लिए समाज कल्याण विभाग को भी पत्र भेजा जा रहा है।