फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   108 housing shelter will Under the plan Aasra.

आसरा योजना के तहत बनेंगे 108 आवास

Tue, 12 Jan 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 12 Jan 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
108 housing shelter will Under the plan Aasra.
डीएम अनिल ढंींगरा ने विकास कार्यों की मासिक समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए हैं। जिला नगरीय विकास अभिकरण में आसरा योजना के अंतर्गत 108 आवासों का निर्माण होना है।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद पिलखुवा में 93 आवास के सापेक्ष 48 आवास बनाये गए हैं। नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन योजना में दलित समूह बनाये जा रहे है। 

बैठक में उपनिदेशक कृषि ने बताया कि कृषि की डास्प योजना में दो सोलर पंपों की स्थापना की जा चुकी है, तथा 10 सोलर पंपों की स्थापना हेतु किसान अंश धनराशि के ड्राफ्ट प्राप्त हो चुके है।
विज्ञापन


इनकी स्थापना शीघ्र करा दी जाएगी। रवि वर्ष 2015-16 में किसानों को ऑन लाईन लाभ दिया जा रहा है। कुक्कट विकास भी जानकारी दी।

बैठक में बताया गया कि विद्युतीकरण हेतु 314 गांवों के विद्युतीकरण की कार्य योजना स्वीकृत की गयी है। जनवरी 2015 के अंत में कार्यदायी संस्था की एलओसी निर्गत की गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्या विद्याधन योजना के अंतर्गत जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि 459 छात्राओं का चयन हुआ 28 के आवेदन लंबित है। जिला स्तरीय चयन समिति का गठन हो चुका है।

10 छात्राओं की मैरिट में से 6 छात्राएं चयनित किए जाने हेतु मार्गदर्शन चाहा है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि वांछितों को शीघ्र अतिशीघ्र कन्या विद्या धन राशि स्थानीय मंत्रियों के हाथों वितरित करा दी जाए।


राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। बैठक में सीडीओ समेत सभी जनपदीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed