{"_id":"5cbb706ebdec221450547311","slug":"101555787886-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई न होने से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई न होने से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई न होने से ग्रामीण परेशान
गढ़मुक्तेश्वर। भोवापुर मस्तान नगर के माजरे ब्रह्मगढ़ी में सफाई न होने से गंदगी के ढेर लगे हैं। ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
सिंभावली ब्लॉक क्षेत्र के गांव भोवापुर मस्तान नगर के माजरे ब्रह्मगढ़ी के ग्रामीणों ने शनिवार को एकत्र होकर ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है जिनका कहना है कि करीब दो सप्ताह से सफाईकर्मी के नहीं आने से गांव में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। कूड़े के ढेरों से बदबू उठने से ग्रामीण परेशान हैं। वहीं गंदगी के चलते मच्छर-मक्खियों का प्रकोप भी बढ़ने लगा है, जिससे गांव में संक्रामक बीमारियों के फैलने की भी संभावना बनी हुई है। सफाई न होने से नालियां भी अटी पड़ी हैं। इससे पानी सड़कों पर भरने लगा है। रवि सैनी का कहना है कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो सकी है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
प्रदर्शन करने वालों में सूरज सैनी, आकाश, नंदू, भोलू, चंद्रसेन, मुकेश, सन्नी, पंकज का कहना है कि अगर जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्राम प्रधान राजीव दादू का कहना है कि सफाई कर्मी भेज कर जल्द ही सफाई कराई जाएगी।