फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   10 were injured due to fog

कोहरे का कहर: मां-बेटे समेत 10 घायल

Sat, 23 Jan 2016 09:17 PM IST
अमर उजाला, गढ़
अमर उजाला, गढ़ Updated Sat, 23 Jan 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
10 were injured due to fog
कोहरे के कारण शुक्रवार रात और शनिवार सुबह हुए सड़क हादसों में मां बेटे समेत दस लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार रात 11 बजे से ही घना कोहरा गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। 

कोहरे के चलते रात करीब 12 बजे नेशनल हाईवे पर गांव सिखैड़ा के पास तीन ट्रक, कैंटर और रुपहीड़ा से दिल्ली जा रही शाहजहांपुर डिपो की रोडवेज बस में आगे पीछे से भिड़ंत हो गई।

बस में सवार वृद्धा लक्ष्मी, उसका बेटा हरिकेश, सुजीत, रामपाल, विवेक निवासी शाहजहांपुर घायल हो गए। दूसरी घटना गढ़-मेरठ मार्ग पर स्थित गांव पौपाई के जंगल में रात करीब 1 बजे हुई, जहां कोहरे में कार पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन


इस हादसे में दोस्त की शादी से लौट रहा विवेक, जयवीर और सुनील सिंह निवासी मेरठ घायल हो गए। तीसरी घटना गढ़-बुलंदशहर रोड पर गांव सदरपुर के पास हुई, जहां शनिवार की सुबह करीब 6 बजे बालू लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत होने से बाइक सवार अनुज और नितिन निवासी स्याना घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed