{"_id":"590b498e4f1c1b6a3d441314","slug":"10-shops-and-godown-seals-of-crackers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखे की 10 दुकानें व गोदाम सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखे की 10 दुकानें व गोदाम सील
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 04 May 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
पटाखे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरसिंहपुर गांव में पटाखा बनाते समय विस्फोट के बाद पुलिस और प्रशासन एक्टिव मोड में आ गया है। बृहस्पतिवार सुबह से ही अफसरों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान पटाखे की दस दुकानें और गोदाम सील किए गए।
विज्ञापन
कार्रवाई से पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मच गया। बुधवार को हरसिंहपुर गांव में फूल सिंह द्वारा पटाखे बनाते समय विस्फोट हो गया था। इसमें पड़ोस की महिला कश्मीरी की मौत हो गई थी और आसपास के चार मकान गिर गए थे।
विज्ञापन
हादसे के बाद अवैध पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री व गोदाम पर पुलिस प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को सीओ शैलेंद्र सिंह राठौर व एसडीएम अजय श्रीवास्तव ने छापामार कार्रवाई की।
विज्ञापन
टीम ने पक्का बाग स्थित पवन के गोदाम पर छापा मारा। यहां गोदाम मालिक के पास जरूरी कागजात नहीं थे। लिहाजा, टीम ने गोदाम को सील कर दिया। इसके बाद टीम ने बुलंदशहर रोड पर मुस्तकीम, मजीदपुरा में इरफान के गोदाम व दुकान,
गांव असौड़ा में संदीप की दो दुकानें, गांव उबारपुर में जावेद की दो दुकान, साबदीपुर गांव में वसीम की एक दुकान व इमटौरी में अकबर की दुकान पर छापामार कार्रवाई की। इन सभी के पास जरूरी दस्तावेज नहीं थे।
टीम ने कुल दस प्रतिष्ठानों को सील किया। कार्रवाई से पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मच गया। सीओ शैलेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि अवैध रूप से पटाखा बिक्री नहीं होने दी जाएगी। गोदाम व दुकानों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।