{"_id":"58779a414f1c1b577fbaa7cf","slug":"10-5-lakh-voters-will-decide","type":"story","status":"publish","title_hn":"10.5 लाख वोटर करेंगे ‘माननीय’ की किस्मत का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10.5 लाख वोटर करेंगे ‘माननीय’ की किस्मत का फैसला
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 12 Jan 2017 08:46 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने किया बूथों का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
कई माह चले मतदाता पुनर्निरीक्षण कार्य के बाद बृहस्पतिवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। जिले में करीब 10.5 लाख वोटर विधानसभा चुनाव में भाग लेंगे और माननीय की किस्मत का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को डीएम और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने बूथों का निरीक्षण कर मतदाता सूची प्रकाशन की जानकारी ली। पुनर्निरीक्षण कार्य के बाद 12 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ।
विज्ञापन
कई दिन से अधिकारी व बीएलओ तैयारियों में जुटे थे। जिलाधिकारी अनिल ढींगरा, एसडीएम मीनू राणा व तहसीलदार सुभाष सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने बूथों का निरीक्षण कर सूची प्रकाशन की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
डीएम ने ततारपुर व धौलाना विधानसभा क्षेत्रों के कुछ बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
तहसीलदार सुभाष सिंह ने बताया कि जिले में 570624 पुरुष व 490437 महिला मतदाता मतदान में भाग लेंगे। मतदाता सूची को सभी बूथों पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके बाद प्रत्याशियों को सूची का वितरण करा दिया जाएगा।