{"_id":"660d767336238faa8a0c09ae2d3ed811","slug":"youth-got-sports-kit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को बांटी गई खेल किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को बांटी गई खेल किट
ब्यूरो/ अमर उजाला हमीरपुर
Updated Sat, 17 Jan 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में शुक्रवार को राजकीय महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता विषय पर जिला युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। युवा सम्मेलन में प्रत्येक विकासखंड से 60 युवा मंडलों को खेल किट वितरित की गई। अच्छे कार्य करने वाले युवा मंडलों को प्रशस्ति पत्र दिए गए।
विज्ञापन
इसमें संासद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार सृजित करने के लिए वह पूरे प्रयास करेंगे। मुख्यालय को रेलमार्ग से भी जोड़े जाने के लिए केंद्र सरकार के संपर्क में है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा नेता जगदीश चंद्र व्यास ने नेहरू युवा केंद्र के कार्य की प्रशंसा की।
विज्ञापन
एनवाईके की जिला समन्वयक आराधना राज ने कहा कि युवा भाईचारे की भावना से काम करें। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र मिश्रा, किसान नेता बलराम दादी ने भी युवाओं को संबोधित किया। क्षेत्रीय युवा परिषद मौदहा को 25 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रवक्ता लखनलाल जोशी ने किया। इस मौके पर अंबिका प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन