फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Youth dies after coming in contact with HT line

Hamirpur News: एचटी लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत

Mon, 19 Jun 2023 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after coming in contact with HT line
कुरारा (हमीरपुर)। पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहे युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कुरारा थानाक्षेत्र के मिश्रीपुर के मजरा सिमरा गांव निवासी जयनरायन ने बताया कि सोमवार को पुत्र गोविंद (22) सुबह पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। इस दौरान वह पेड़ के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे आ गिरा। आनन फानन उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप लगाया कि पिछले वर्ष सर्दियों के मौसम में जब लाइन बिछाई जा रही थी तब उसने पेड़ से दूरी बनाकर पोल लगाने के लिए कहा था, लेकिन विद्युत कर्मियों ने कहा था कि पेड़ को वह काट देंगे। भाई रावेंद्र ने बताया कि गोविंद तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन

अवर अभियंता विद्युत राजेंद्र प्रसाद मौर्य ने बताया कि जांच कराकर पेड़ की डाल कटवाई जाएंगी। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed