फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   young woman Kidnapped, on six charges including Police constable

युवती अगवा, सिपाही समेत छह पर आरोप

Sat, 10 Jan 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 10 Jan 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
young woman Kidnapped, on six charges including Police constable

मौदहा कसबे के एक मोहल्ले में बीते गुरुवार दिनदहाड़े एक युवती का फिल्मी

विज्ञापन
स्टाइल में अपहरण हो गया। युवती को अपहरणकर्ता बोलेरो गाड़ी में जबरन बैठाकर असलहे लहराते हमीरपुर मार्ग की ओर लेकर भाग निकले। पिता ने पुत्री के अपहरण का मामला पुलिस में दर्ज कराया है। 

घटना के मुताबिक अपहर्ता के पिता ने पुलिस में सूचना दर्ज कराई कि उसकी पुत्री का कसौड़ा निवासी सिपाही इरशाद कुरैशी से बीते 7 जनवरी की शाम 6 बजे जावेद सेलेक्शन हाउस के पास किसी बात पर विवाद हुआ था। जिसकी जानकारी पुत्री ने घर आकर दी। इस पर वह इरशाद के घर शिकायत करने गए। उलाहना देने पर उसने देख लेने की धमकी दी।

आरोप लगाया कि गुरुवार दोपहर 12 बजे जब पुत्री गेस्ट हाउस में सामान लेने गई। तभी एक बोलेरो में सिपाही इरशाद कुरैशी, उसके दो भाई, एक अन्य खाकी वर्दी धारी सिपाही और दो अज्ञात लोग आए और उसकी पुत्री को जबरन बोलेरो में खींच लिया। बताया कि घटनास्थल पर खड़े अशद व पूर्व सभासद तौकीर तथा नितिन चौरसिया सहित अन्य ने शोर मचाया तो आरोपी अवैध हथियार दिखाते हुए नेशनल चौराहे से होते हुए मुख्यालय की ओर भगा ले गए।

घटना की सूचना पाकर वह पुत्री की खोजबीन में जुट गया। लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस मामले में पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के विरुद्ध धारा 366 का मामला दर्ज किया और अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुट गई है। युवती को जबरन उठा ले जाने से परिजनों में जहां खासा रोष है वहीं मोहल्ले के लोग भी आक्रोशित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed