{"_id":"61ddcab5c77ed774817ff334","slug":"young-voters-can-change-the-course-of-elections-hamirpur-news-knp674817266","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव का रुख बदलने की ताकत रखते हैं युवा मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव का रुख बदलने की ताकत रखते हैं युवा मतदाता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। विधान सभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। जिले में 20 फरवरी को मतदान होना है। दोनों विधान सभाओं में युवा मतदाताओं की संख्या अधिक है। 18 से 39 साल की आयु वर्ग के 32 फीसदी मतदाता दोनों विधान सभाओं में रहते हैं। ये मतदाता शिक्षा, रोजगार जैसी समस्याओं को लेकर चिंतित रहते हैं। जो चुनाव का समीकरण बदलने की ताकत रखते हैं। यदि इन मतदाताओं ने अपनी समस्याओं को लेकर मतदान किया तो चुनाव का पासा पलटते देर नहीं लगेगी।
जनपद की सदर व राठ विधान सभाओं में आठ लाख दस हजार 109 मतदाता निवास करते हैं। इन मतदाताओं में 18 से 39 साल की आयु वर्ग के तीन लाख 85 हजार 568 मतदाता हैं। जिसमें 18 से 19 आयु वर्ग के दस हजार 658 मतदाता, 20 से 29 आयु वर्ग के एक लाख 65 हजार 899 मतदाता व 30 से 39 आयु वर्ग के दो लाख नौ हजार 11 मतदाता शामिल हैं। दोनों विधान सभाओं में सदर विधान सभा ऐसी है जिसमें सबसे अधिक युवा मतदाता हैं। इस विधानसभा में युवा मतदाताओं की संख्या करीब दो लाख 28 हजार 116 है। जबकि दूसरे नंबर पर राठ विधान सभा आती है। जबकि सदर विधानसभा में कुल 224919 पुरुष मतदाता व 186101 महिला मतदाता हैं। वहीं राठ विधानसभा में 217061 पुरुष व 182018 महिला मतदाता हैं। जिले में यदि रोजगार के क्षेत्र में बात की जाए तो यहां पर अच्छे उद्योग धंधों की काफी कमी है।
खुलकर बोले युवा मतदाता
शिक्षा का स्तर बेहद खराब
शिक्षा के पर्याप्त साधन नहीं हैं। मेडिकल, इंजीनियरिंग जैसी शिक्षा उपलब्ध नहीं है। महंगी शिक्षा के चलते कई छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाते। बाहर जाकर शिक्षा ग्रहण करना हर किसी के बस में नहीं है।
विज्ञापन
-छात्रा इंदू, बीएससी प्रथम
युवाओं की सबसे बड़ी समस्या रोजगार की है। गरीब युवाओं के लिए नौकरी नहीं मिल पाती। जिससे वे पलायन को मजबूर हो जाते हैं। जनप्रतिनिधियों को युवाओं की समस्या की ओर ध्यान देना चाहिए।
-छात्रा नैंशी, बीएससी प्रथम