{"_id":"6734f1db5b8ee405de0a2cd5","slug":"young-man-injured-old-man-by-stabbing-him-hamirpur-news-c-223-1-hmp1002-117296-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: युवक ने चाकू मारकर वृद्ध को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: युवक ने चाकू मारकर वृद्ध को किया घायल
Thu, 14 Nov 2024 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Thu, 14 Nov 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। क्षेत्र के मांचा गांव में एक सप्ताह पूर्व हुए विवाद में एक युवक ने वृद्ध पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। घायल को कानपुर रेफर किया गया है।
इससे पूर्व आरोपी ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला किया था। जिसका मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
मांचा गांव निवासी जमील (64) का गांव के ही अफसर से किसी बात को लेकर एक सप्ताह पहले विवाद हो गया। इसके बाद आक्रोशित अफसर ने वृद्ध के सिर पर कुल्हाडी से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की तलाश में गांव भी आई, लेकिन आरोपी पुलिस के सामने ही वृ़द्ध को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।
उसके बाद दोबारा पुलिस ने उसकी तलाश करने की जहमत नहीं उठाई। पुलिस की यह लापरवाही वृद्ध पर भारी पड़ गई। आरोपी ने बुधवार को वृद्ध पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया।
उन्हें गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोबारा हुई इस घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घायल की पत्नी कलीमन ने थाने में तहरीर दी है।