फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Young man dies, allegation of murder by poisoning

Hamirpur News: युवक की मौत, जहर देकर हत्या का आरोप

Sun, 01 Jun 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 01 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Young man dies, allegation of murder by poisoning
राठ। दोस्त के साथ ट्रक पर मजदूरी करने गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


नगर के पठानपुरा मोहल्ला निवासी आशीष वर्मा ने बताया कि उनका छोटा भाई कृष्णकांत (27) मजदूरी करता था। चार दिन पहले अपने दोस्त के साथ ट्रक में भाड़े पर गया था। शनिवार शाम हमीरपुर पुलिस से सूचना मिली कि उनके भाई की हालत खराब है व जिला अस्पताल में भर्ती हैं। हमीरपुर से डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। परिजन कानपुर ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आशीष वर्मा ने आरोप लगाया कि किसी ने उनके भाई की जहर खिलाकर हत्या की है। अभी वह अविवाहित था। बेटे की मौत पर मां संतोषी गहरे सदमे में हैं। कोतवाल रामआसरे सरोज ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed