फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Yogita of Hamirpur was the best in Boogie-Boogie dance.

Hamirpur News: बूगी-बूगी डांस में हमीरपुर की योगिता रही अव्वल

Sun, 28 Sep 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 28 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Yogita of Hamirpur was the best in Boogie-Boogie dance.
फोटो 28 एचएएमपी 13= गहरौली में बूगी बूगी डांस प्रतियोगिता में हुनर दिखाती छात्रा। संवाद
गहरौली(हमीरपुर)। नवरात्र के अवसर पर गांव खड़ेही लोधन के रामलीला मैदान बाजार में शनिवार की रात एक दिवसीय बूगी बूगी डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 25 छात्राओं ने सबका मन मोह लिया। इस दौरान बच्चियों को निर्धारित पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुस्करा विकास खंड क्षेत्र के गांव खड़ेही लोधन के रामलीला मैदान बाजार में देवी पंडाल पर नवयुवक नवदुर्गा समिति के सदस्यों ने बूगी-बूगी डांस प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में राठ, बड़ा खरका, सरीला, मुस्करा, चरखारी, महोबा, उरई, जालौन व जनपद के कई गांवों से आई 25 छात्राओं ने नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया। सात बच्चियां फाइनल राउंड में पहुंचीं, इसमें हमीरपुर की योगिता ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 3100 रुपये व शील्ड, रितिका ने द्वितीय स्थान हासिल कर 2100 रुपये व शील्ड प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर प्रांजल को 1100 रुपये व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली अन्य छात्राओं को को भी सम्मानित किया गया। मौके पर सुशील कुमार, भूरा यादव, प्रिंस राजपूत, धूवराज, संजय कुमार, सुनील कुमार, रामपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed